फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pahalgam attack: Anger erupts against terrorism, protests everywhere

पहलगाम हमला : आतंकवाद के खिलाफ फूटा गुस्सा, जगह-जगह प्रदर्शन

Thu, 24 Apr 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 24 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Pahalgam attack: Anger erupts against terrorism, protests everywhere
अमरोहा।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या से लोगों में रोष है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लोगों में गम और गुस्सा दिखा। जगह-जगह आतंकवाद के पुतले जलाए जा रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। सपा, बसपा और भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के अलावा व्यापारी व सामाजिक संगठनों ने भी आक्रोश जताया है। मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही पाकिस्तान की धरती पर पनप रहे आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग की है।
अमरोहा शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर बुधवार को भाजपा नेता राम सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपाई इकट्ठा हुए। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला जलाया। मृतकों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहा, पहलगाम में हुई घटना बेहद निंदनीय और पीड़ादायक है। पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रहा है। इसलिए पाकिस्तान का इलाज अब जरूरी है। देश की जनता को सरकार पर विश्वास है कि आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देगी। अब सिर्फ निंदा से काम नहीं चलेगा। ठोस और निर्णायक कार्रवाई करने का समय आ गया है। इस दौरान जिला महामंत्री पूरन सिंह सैनी, अमित सैनी, कपिल सैनी, हरिजन सिंह, युद्धवीर सिंह, सीमा रायजादा, मनोज वर्मा, राजेंद्र राणा, विमल जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अमरोहा नगर पालिका परिषद में ईओ बृजेश कुमार के मौजूदगी में कर्मचारियों ने शोकसभा आयोजित की। आतंकवादियों के हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारी कर्मचारियों ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, एप्पल क्लब के पदाधिकारियों ने भी मृतकों को श्रद्धांजलि देकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक पर्यटकों को व्यापारियों को दी श्रद्धांजलि
अमरोहा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान प्रदेश संयोजक व जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन के प्रतिष्ठान पर बुधवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें पहलगाम में आतंकी हमले में मृतक पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद संस्थान से जुड़े व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर निर्दोष पर्यटकों पर आतंकियों द्वारा फायरिंग करने की घटना को बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान समीर खान, कमर नकवी, रजा आदिल, मोनू यादव, राकेश वर्मा, फहीम नबी, दानिश सैफी, सऊद अली मौजूद रहे। संवाद
आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में दिया जाए जवाब
अमरोहा। राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने बताया कि पाक परस्त आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की हत्या किए जाने से देश में गम का माहौल है। पहलगाम की दर्दनाक त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हिंदू मुस्लिम आपस का भाईचारा समाप्त करने की कोशिश की है। इसलिए पाकिस्तान परस्त आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाए। मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख और घायलों को कम से कम 10-10 लाख रुपये दिए जाएं। संवाद

सपाइयों ने पहलगाम में मृतक पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
अमरोहा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। विधायक महबूब अली और पूर्व एमएलसी परवेज अली ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों की हत्या कर दी। उन्होंने आंतकियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान शशिकांत गोयल, अमानतुल्लाह, हाजी हसन, शमशाद अहमद, इकबाल खान, शहाबुद्दीन, डॉ. नीरज बोरा, विवेकानंद पांडेय, डॉ. अमित सिंह चौहान, प्रकाश एडवोकेट, कुमार सुशांत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed