फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Overload with heaters transformers, 205 blows in February

गर्मी के साथ ओवरलोड से दगने लगे ट्रांसफॉर्मर, फरवरी में ही 205 फुंके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Overload with heaters transformers, 205 blows in February
आग से धधकता ट्रांसफार्मर - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। बिजली निगम के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। गर्मी के साथ ही ट्रांसफॉर्मर दगने लगे हैं। फरवरी में ही 205 ट्रांसफॉर्मर फुंक गए हैं। इंजीनियर्स का दावा है कि ओवरलोड के चलते ट्रांसफॉर्मर दग रहे हैं। गजरौला द्वितीय यानी हसनपुर क्षेत्र में सर्वाधिक ट्रांसफॉर्मर फुंके हैं। बिजली अफसरों का दावा है कि ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया गया है। विशेषज्ञों का दावा है कि ट्रांसफॉर्मर में तेल की मात्रा और उसकी क्वालिटी में खेल किया जा रहा है। इसके चलते बिजली की मांग का हल्का दबाव के साथ ट्रांसफॉर्मर जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बिजली निगम के चार वितरण खंड हैं। अप्रैल 2020 से फरवरी तक कुल 4,108 ट्रांसफॉर्मर खराब हुए हैं। अब पंखे की जरूरत बढ़ने लगी है। इसके चलते बिजली की खपत बढ़ गई है। दुकानों में भी बिजली की खपत अधिक हो गई है। इसका सीधा ट्रांसफॉर्मर पर पड़ने लगा है। मांग अधिक होने से ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होने लगे हैं। इसके चलते ट्रांसफॉर्मर दगने लगे हैं। सर्वाधिक ट्रांसफॉर्मर 25 केवीए क्षमता के 2,885 है। इसके बाद 63 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की संख्या 548 है। वहीं 400 केवीए के 40 ट्रांसफॉर्मर फुंक गए हैं। इसके अलावा बिजली के लोड को कम करने की तरकीब नहीं अपनाई जा रही है। इसके चलते फीडर भी ओवरलोड होने लगे हैं। फरवरी में सामान्य तापमान के दौरान कुल 205 ट्रांसफॉर्मर दग चुके हैं इसमें सर्वाधिक ट्रांसफॉर्मर अमरोहा प्रथम वितरण खंड में खराब हुए हैं। इसमें भी 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर सबसे अधिक जवाब दे रहे हैं। विशेषज्ञों का दावा है कि रिपेयरिंग के दौरान ट्रांसफॉर्मर में तेल की क्वालिटी और उसकी मात्रा को घटा दी जाती है। इसके चलते हल्का दबाव के साथ ट्रांसफॉर्मर दग जा रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला पापड़ी में बिजली का तार टूटा
नौगांवा सादात। नगर के मोहल्ला पापड़ी में बिजली का तार टूट गया। इसके चलते बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। लगभग पांच घंटे तक बिजली ठप रही। मोहल्ले के लोगों ने सब स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed