{"_id":"591f4e8d4f1c1bd529f251b6","slug":"overload-power-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ते ही ओवरलोड से हांफे बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ते ही ओवरलोड से हांफे बिजलीघर
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 20 May 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यों ज्यों गर्मी बढ़ रही है त्यों त्यों ओवरलोड की समस्या से बिजलीघर हांफने लगे हैं। हरेक ट्रांसफार्मर बढ़ते विद्युत भार से कंपकंपा रहा है। बार-बार ट्रिपिंग से बिजली संकट गहरा गया है।
शहरी हो या फिर ग्रामीण, हर कोई गर्मी की तपिश की वजह से बिलबिला रहा है। अचानक बढ़े लोड को देखकर अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए हैं। उनके द्वारा एक फीडर को काट-काटकर आपूर्ति की जा रही है। कई-कई घंटे सप्लाई बाधित हो रही है।
मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदला है। शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्म हवाएं मौसम को और बदल रही हैं। लू के थपेड़ों का सामना घर से निकलने के बाद लोग कर रहे हैं। गर्मी से निजात पाने का आसान तरीका बिजली है, लेकिन वह भी तेवर दिखा रही है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि प्रदेश सरकार ने शहरियों को 24 व ग्रामीणों को 18 घंटे आपूर्ति दिए जाने आदेश दिए हैं, लेकिन धरातल की सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। निर्बाध सप्लाई की बजाय नागरिकों को काट-काटकर आपूर्ति अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक विकट गर्मी पड़ रही है, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोगों ने अपने घरों में रखे विद्युत संचालित यंत्र निकाल लिए हैं। जिनका भरपूर प्रयोग किया जा रहा है। इसके कारण अमरोहा डिवीजन क्षेत्र के सभी 21 बिजलीघर ओवरलोड हो रहे हैं।
लोड बढ़ने के कारण ही बार-बार सप्लाई काटी जा रही है। नहीं काटने पर फीडर खुद ही ट्रिप कर रहे हैं। एक फीडर बंद कर दूसरे को आपूर्ति दी जा रही है। दो या फिर डेढ़ घंटे तक सप्लाई काटी जा रही है। अगर सभी बिजलीघर चालू कर दिए गए तो ट्रांसफार्मरों में आग लगने का खतरा बढ़ जाएगा।