फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Overbridge will be constructed on the railway line, UPSIDA has released 22 crores

Amroha News: रेलवे लाइन पर बनेगा ओवरब्रिज, यूपीसीडा ने जारी किए 22 करोड़

Thu, 03 Jul 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 03 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Overbridge will be constructed on the railway line, UPSIDA has released 22 crores
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने के लिए यूपीसीडा ने उत्तर प्रदेश सेतु निगम को 22 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है। शेष राशि तीन किस्त में मिलेगी। सेतु निगम ने टेंडर प्रकिया की तैयारी है। ओवरब्रिज बनने से दिल्ली, मुरादाबाद व संभल की ओर से बिजनौर आने जाने के लिए लोगों को नगर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समय और दूरी की बचत के साथ ही फाजलपुर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फेस-2 और फेस-3 की फैक्टरियों को जोड़ने के लिए दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इस पर 91 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जो चार किस्त में जारी होने है। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। यूपीसीडा ने पहली किस्त के 22 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। सेतु निगम की निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारी है।
विज्ञापन



एक साल पहले अफसरों ने किया था निरीक्षण
रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग काफी पुरानी है, जिसकी मांग औद्योगिक इकाइयां लंबे समय से उठा रही थीं। मगर पिछले साल जुलाई में यह कवायद धरातल पर उतरती दिखाई दी। यूपीसीडा के बरेली के क्षेत्रीय प्रबंधक मंसूर कटियार, सहायक प्रबंधक धर्मेंद्र कुशवाह, रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) नवीन पाल व सेतु निगम की गाजियाबाद इकाई के सहायक अभियंता जफर रजा ने मौके पर आकर रेलवे लाइन को देखा था। इसके बाद अपनी रिपोर्ट तैयार कर यूपीसीडा को भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





कम होगी दूरी, जाम से मिलेगी निजात
ओवरब्रिज बनने से जहां फेस-2 और फेस-3 की औद्योगिक इकाइयों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। वहीं दिल्ली हाईवे से दिल्ली और मुरादाबाद की दिशा से धनौरा, बछरायूं, चांदपुर, बिजनौर आने-जाने के लिए लोगों को नगर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह ओवरब्रिज से ही निकल जाएंगे। इसके साथ ही उनको हर समय बंद मिलने वाले फाजलपुर फाटक और इंदिरा चौक व चौपला के जाम में भी फंसने के लिए मजबूर नहीं होंगे। श्रमिकों को जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

तिगरी जाने वालों को भी मिलेंगी राहत
दिल्ली रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बन जाने से सबसे हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले तिगरी गंगा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा। वह फाजलपुर रेलवे फाटक पर घंटों तक जाम में नहीं फंसेंगे। इसके अलावा प्रत्येक पूर्णिमा व अमावस्या पर तिगरी-गजरौला मार्ग पर जाम लगना आम बात हो गई है। ज्येष्ठ दशहरा और पितृ विसर्जन अमावस्या पर तो पूरे दिन जाम लगता है। ओवरब्रिज बन जाने पर श्रद्धालु नगर में आने की बजाय ओवरब्रिज को पार कर तिगरी तक आ और जा सकेंगे।





वर्जन
औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने के लिए यूपीसीडा ने पहली किश्त चार करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था सेतु निगम को जारी कर दी है।- मंसूर कटियार, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed