{"_id":"5fe4f8c28ebc3e3e723036e4","slug":"over-bridge-constrion-jpnagar-news-mbd373807361","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित.... ‘यू टर्न’ के चक्कर में बारह घंटे हाइवे पर रेंगे वाहन, राहगीर हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित.... ‘यू टर्न’ के चक्कर में बारह घंटे हाइवे पर रेंगे वाहन, राहगीर हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। हाईवे पर 6 लेन निर्माण को लेकर जोया चौराहे पर ओवर ब्रिज तैयार किया जा रहा है। ऐसे में यहां निर्माण संबंधी वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बन रही है। इसके चलते अधिकांश वाहनों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। वहीं, स्थानीय लोगों को सड़क पार करने के लिए अपने वाहनों को डेढ़ किलोमीटर दूर यू टर्न कर वापस लौटना पड़ रहा है जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। गुरुवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही। यू टर्न के चक्कर में सुबह दस से रात दस बजे तक 12 घंटे हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर गुजर रहे हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोग सरकार के सिस्टम को कोसते नजर आए।
नेशनल हाईवे दिल्ली-मुरादाबाद के बीच फोरलेन को 6 लेन किया जा रहा है। अप्रैल- मई 2019 से इस कार्य को मुंबई की एक कार्यदायी संस्था कर रही है। निर्माण एजेंसी को 6 लेन का यह कार्य दिसंबर 2021 तक पूर्ण करके देना है। 99.8 किमी के इस दायरे में तीन जनपद मुरादाबाद, अमरोहा और हापुड़ की सीमा आती है। गजरौला-ब्रजघाट सीमा के करीब 20 किलोमीटर के भाग को छोड़कर बाकी 6 लेन, ओवरब्रिज, अंडरपास इत्यादि का निर्माण कराए जा रहे हैं। नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक करीब 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन, जनपद अमरोहा में सबसे व्यस्त चौराहा जोया में ओवरब्रिज निर्माण कार्य जोरों पर है। प्राधिकरण ने यहां डिवाइडर लगाकर हाईवे को अपने कब्जे में ले लिया है। ऐसे में मुरादाबाद से दिल्ली और दिल्ली से बरेली, लखनऊ, नैनीताल, रामनगर आदि स्थानों के लिए जाने वाले लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोग भी परेशान हैं। मुरादाबाद की दिशा से अमरोहा जाने वाले वाहनों को डेढ़ किलोमीटर दूर से यू टर्न लेकर वापस लौटना पड़ रहा है। इसकी वजह से गुरुवार को हाईवे जाम से झाम से जूझता रहा। दिन भर में वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। इस दौरान राहगीर वाहनों से उतरकर पैदल गंतव्य की और बढ़ते दिखे। 6 लेन के कारण हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण तंग हाईवे जाम से जूझता रहा है।