फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Outbreak of fever in many villages

रहदरा और पाल समेत कई गांवों में वायरल, बुखार का प्रकोप, पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of fever in many villages
गजरौला। कोरोना संक्रमण के साथ ही वायरल, बुखार और टायफाइड भी लोगों को जकड़े हुए है। गांव रहदरा में नवनिर्वाचित प्रधान की मौत के बाद जागे स्वास्थ्य विभाग ने वहां और गांव पाल में पहुंचकर शिविर लगाए और ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग कर दवाएं दीं। हालांकि विभाग का दावा है कि दोनों ही गांवों में कोई ग्रामीण कोरोना संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें ब्लाक के गांव रहदरा और पाल पहुंचीं। यहां शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में आए ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। साथ ही उन्हें वायरल, बुखार आदि से बचाव की दवाएं भी दी गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ही गांवों में टीमें भेजी गई थीं। उन्होंने दावा किया कि वहां कोई भी शख्स कोरोना संक्रमित नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अधिकांश गांवों में सफाई की स्थिति बेहद खराब है। इससे मच्छरों की भरमार है। बता दें कि मंगलवार की देर रात गांव रहदरा के बुखार पीड़ित चल रहे नवनिर्वाचित प्रधान कैलाश की हसनपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। इस गांव के पूर्व प्रधान करन सिंह सैनी ने बताया कि अभी भी गांव में कई बच्चे और बड़े बुखार की चपेट में हैं। वहीं गांव चौबारा, पाल और रहदरा में दो सप्ताह के दौरान 20 से अधिक महिला-पुरुषों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed