फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Orders locked in files, stray animals on the streets

Amroha News: आदेश फाइलों में बंद, सड़कों पर छुट्टा पशु

Sun, 01 Dec 2024 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 01 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Orders locked in files, stray animals on the streets
हसनपुर के रहरा में सड़क किनारे बैठे छुट्टा गोवंशीय पशु। संवाद - फोटो : संभल
अमरोहा। सांड़ और छुट्टा पशु राह चलते लोगाें के लिए आफत से कम नहीं है। जिले में डेढ़ साल में 17 से अधिक लोगों की जान इन पशुओं के हमले में जा चुकी है, तो कई घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर से इनसे छुटकारा दिलाने की कोई योजना नहीं बन सकी है। हालांकि, कागजों में जरूर छुट्टा पशुओं को पकड़ने का दावा किया जाता है, मगर जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हो पाता है। यह स्थिति तब है जब शासन की ओर से भी अमरोहा में हुई घटनाओं पर संज्ञान लिया जा चुका है। अब हसनपुर के आदमपुर में सांड़ द्वारा महिला पर किए गए हमले ने प्रशासन की फिर से पोल खोल दी है।
विज्ञापन

जिले में हिंसक सांड़ और छुट्टा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। सड़कों पर आए दिन इन पशुओं के झुंड को देखा जा सकता है। अमरोहा, धनौरा, गजरौला और हसनपुर में सड़कों पर इनका डेरा रहता है। हालांकि, हसनपुर में सबसे अधिक घटनाएं हो रही हैं। चार माह पहले जिले में हुई घटनाओं को लेकर शासन ने जिला प्रशासन को पत्र जारी करते हुए मामले में विशेष रूप से कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। उस दौरान प्रशासनिक स्तर से टीमें बनाकर छुट्टा पशुओं और सांड़ पकड़ने का अभियान भी चला, लेकिन कुछ ही दिन थम गया। स्थिति यह हुई कि शहर से लेकर गांव तक इन पशुओं की संख्या में कोई कमी नहीं हुई। वहीं, रविवार को आदमपुर के गांव सिमथला कूड़ा डालने जा रही महिला पर सांड़ द्वारा किए हमले ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदी विहार में नहीं छोड़े जा रहे सांड़
अमरोहा। हसनपुर के गुरैठा में करीब छह सौ बीघा में नंदी विहार बनाया गया। जिससे वहां सांड़ को संरक्षित किया जा सके। इसकी 1500 से ज्यादा सांड़ को संरक्षित करने की क्षमता भी है। बावजूद इसके सांड़ को संरक्षित नहीं किया जा रहा है। उधर, अधिकारियों की माने तो यहां अभी तक 1000 सांड़ों को संरक्षित किया गया है। जगह होने के बाद भी सांड़ नहीं पकड़े जा रहे हैं।
25 गोशाला, फिर भी सड़कों पर छुट्टा पशु
अमरोहा। जिले में 25 गोशालाएं हैं। इनमें बड़ी संख्या में पशुओं को संरक्षित करने की लिए जगह भी है। करीब चार हजार के पशु वर्तमान में संरक्षित किए गए हैं। लेकिन, अन्य पशुओं को संरक्षित करने के लिए ठोस पहल नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि सड़कों पर छुट्टा पशुओं को डेरा रहता है।
महिला पर हमले के बाद जागा पशु पालन विभाग
आदमपुर क्षेत्र में कूड़ा डालने जा रही महिला पर सांड़ द्वारा हमला करने के बाद पशु पालन विभाग की नींद खुली। सीवीओ डॉ. आभा दत्त ने बताया कि सुबह हमले की सूचना मिली। जिसके बाद टीम को भेजकर हसनपुर और गंगेश्वरी क्षेत्र में सांड़ व छुट्टा पशुओं को पकड़वाया गया। इस दौरान 30 पशुओं को पकड़ा गया। बताया कि आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा।
- जिले में सांड़ व छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए सख्ती से अभियान चलाया जाएगा। पालिका, नगरपंचायत और ब्लॉक स्तर से टीमें बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। टीमें लगातार छुट्टा पशुओं को पकड़ेंगी। साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक किया जाएगा कि वह पशुओं को खुला न छोड़ दें। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम

इन लोगों की जा चुकी है पशुओं के हमले में जान
- 12 मार्च 2023 : सांड़ की टक्कर से बाइक सवार बिजनौर निवासी युवक की नौगांवा सादात क्षेत्र में मौत हो गई थी।

- 19 मार्च 2023 : रजबपुर के गांव गजरौला प्रभुवन निवासी रामरत्न सिंह व उनके बेटे मुनेंद्र सिंह बाइक से जा रहे थे। उन्हें छुट्टा पशु ने टक्कर मार दी। जिसमें मुनेंद्र की मौत हो गई थी।
- 19 मार्च 2023 : सैदनगली क्षेत्र के गांव गलसुआ निवासी किसान असगर को सांड़ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।
- 22 मार्च 2023 : ढबारसी निवासी भूरे सैफी को खेत पर काम करते हुए सांड़ ने कुचलकर मार डाला था।
- 24 मार्च 2023 : आदमपुर थाना क्षेत्र में बीजनपुर गांव निवासी नेमचंद को सांड़ ने हमलाकर मार डाला था।
- 07 अप्रैल 2023 : रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी किसान रामवीर पर हमलाकर सांड़ ने जान ले ली थी।
- 29 मई 2023 : रहरा थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा खादर निवासी फौजी अंकित कुमार (26) की सांड़ के हमले में मौत हो गई थी।
- छह जून 2023 : रुखालू निवासी कक्षा पांच के छात्र दुष्यंत (11) पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
- 10 जुलाई 2023 : गांव पौरारा निवासी होती सिंह (70) पर सांड़ ने हमला कर दिया था। जिसमें उपचार के दौरान मौत हो गई।
- 14 जुलाई 2023 : गांव मंगरौली में सांड़ के हमले में घायल छत्रपाली (40) की उपचार के दौरान मौत हो गई।
- 17 जुलाई 2023 : गांव नगला खादर में सांड़ के हमले में लोकेश (14) की मौत हो गई।
- 26 अगस्त 2023 : गांव खुर्तिया निवासी होमगार्ड सतवीर की बाइक सांड़ के टकराने से मौत हो गई।
- 05 अक्टूबर 2023 : गांव आदमपुर में कुंवरपाल सैनी की बेटी कविता (20) की सांड़ के हमले में मौत हो गई।
-30 नवंबर 2023 : गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर निवासी बाइक सवार शौकत अली (45) को संभल मार्ग पर सांड़ ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
-30 जनवरी 2024 : हसनपुर के गांव वाटूपुरा में खेत पर सांड़ के हमले में बचने को दौड़े किसान सुरेश (45) की गिरकर मौत हो गई।
- 15 अप्रैल 2024- हसनपुर के लुहारी खादर में किसान करन सिंह (70) की सांड़ के हमले में मौत हो गई।
- 28 जुलाई 2024- हसनपुर के गांव सिरसा कला में बुंदो पत्नी नन्ही (70) को सांड़ ने मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article