फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Order to register FIR against two including village head husband

ग्राम प्रधान पति समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Order to register FIR against two including village head husband
राजमिस्त्री को घर से बुलाकर ग्राम प्रधान पति समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ लिखा दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय ने हसनपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ये घटना सात सितंबर शाम करीब छह बजे की है। कोतवाली हसनपुर क्षेत्र के गांव रझेड़ा निवासी प्रेमवती ने आरोप उसका पति ओमकार सिंह राजमिस्त्री था। ग्राम प्रधान पति से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। उसके पति को पड़ोस गांव में रहने वाला युवक घर से बुलाकर ले गया। गांव के बाहर उसके पति को ग्राम प्रधान पति व दूसरे युवक ने आमकार को खाने में कुछ खिला दिया। इसके बाद घर पर गंभीर हालत में छोड़कर चले गए। इस दौरान ओमकार का शरीर नीला पड़ा हुआ था जबकि उसे उल्टी आ रही थीं। परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे हसनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने हसनपुर कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed