Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Order to file report against five policemen including constable Ankit Malik

Amroha News: सिपाही अंकित मलिक समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के आदेश

Fri, 05 Apr 2024 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 05 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Order to file report against five policemen including constable Ankit Malik
अमरोहा। किसान को अवैध तरीके से हिरासत में लेकर 1.88 लाख रुपये हड़पने के मामले में न्यायालय ने कांस्टेबल अंकित मलिक समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सात दिन के भीतर न्यायालय ने कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। आरोपी पुलिस कर्मियों ने पीड़ित के घर आकर भी धमकी दी थी, ये घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के सलारपुर में किसान तफसीर का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी शमा के अलावा छह बच्चे हैं। आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले डिडौली थाने में तैनात कांस्टेबल शम्मी ने तफसीर से 50 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन वह दे नहीं सके। जिसके बाद कांस्टेबल शम्मी ने तफसीर को चोरी के केस में जेल भेज दिया था। इसके बाद तफसीर जमानत पर घर आ गए थे। 17 दिसंबर 2023 डिडौली कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित मलिक घर आया और तफसीर को धमकाने लगा। दो लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर गैंगस्टर या किसी आजीवन कारावास वाले केस में जेल भिजवाने की धमकी दी। बाद में कांस्टेबल अंकित मलिक ने मोबाइल फोन पर धमकी दी और दो लाख रुपये की मांग दोहराई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पत्र अतरासी चौकी इंचार्ज से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 17 जनवरी 2024 को तफसीर सिहाली जागीर में आलम खान के प्लाट पर मिट्टी का भराव डाल रहे थे। तभी सिपाही अंकित मलिक अपने तीन-चार पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचा और तफसीर को हिरासत में लेकर डिडौली कोतवाली ले आया। जब तफसीर की पत्नी शमा डिडौली कोतवाली पहुंची तो तफसीर हवालात में बंद थे। आरोप है कि इस दौरान सिपाही अंकित मलिक ने 1 लाख 88 हजार रुपये लेकर उन्हें छोड़ा। मानसिक रूप से परेशान तफसीर की पत्नी शमा ने मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। लिहाजा पीड़ित परिवार ने न्यायालय की शरण ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट अमर प्रताप चौधरी ने कांस्टेबल अंकित मालिक और तीन-चार अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। साथ ही कार्रवाई रिपोर्ट सात दिन के भीतर तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed