{"_id":"6760910eb4d00e73e6081a94","slug":"opposition-to-installation-of-mobile-tower-in-populated-area-uproar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-130907-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आबादी में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आबादी में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, हंगामा
Tue, 17 Dec 2024 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
कांठ विधायक और पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के आवास के पीछे आबादी में मोबाइल टावर लगाने का मोहल्ले के लोगों ने विरोध कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। एसडीएम से शिकायत की गई है। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
मोहल्ला होली वाला में पूर्व मंत्री व कांठ विधायक कमाल अख्तर का आवास व कैंप कार्यालय है। जिसके पीछे घनी आबादी के बीच एक मोबाइल कंपनी का टावर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। भूमि को चिह्नित किया गया है, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने घनी आबादी में मोबाइल टावर लगाने का विरोध शुरू कर दिया। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम से भी शिकायत की गई है। लोगों का कहना है कि मानक के अनुसार मोबाइल टावर नहीं लगाया जा रहा। उन्होंने कहा कि आबादी से हटकर ही मोबाइल टावर का निर्माण कराया जाए। प्रदर्शन करने वालों में सुदक्ष गुर्जर, हाकिम सिंह, कपिल कुमार एडवोकेट, राकेश शर्मा, राकेश राणा, चमन सैनी, अर्जुन यादव, सरोज वाला, आदेश शर्मा रहे।