फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Opposition is without issue: Dharampal Singh

विपक्ष मुद्दा विहीन है : धर्मपाल सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Opposition is without issue: Dharampal Singh
अमरोहा। भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन है। सपा, बसपा और कांग्रेस गुंडागर्दी, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार व घोटालेबाजी के ब्रांड है तथा इनके नेता इसके ब्रांड एंबेस्डर है। वहीं, भाजपा का लक्ष्य वैभवशाली राष्ट्र निर्माण तथा देश के नागरिकों को खुशहाली है। वह सोमवार को नगर के एक बैंक्वेट हाल में लोकसभा संचालन समिति की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर पिछले चुनावों में मिले भाजपा के वोट में 370 अधिक वोट जोड़ने का है। नियमित प्रवास के साथ बूथ पर सक्रियता, सम्पर्क व संवाद से बूथ विजय का लक्ष्य पूर्ण होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी तथा प्रत्येक बूथ पर मतदान के लिए प्रेरित करना है। बूथ समिति की मजबूत संरचना विजय का अचूक मंत्र हैं। जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राजेश सिंघल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, शिक्षक विधायक डॉक्टर हरिसिंह ढिल्लों, विधायक राजीव तरारा, राजीव सिसोदिया, चौधरी बृजेश कुमार, राकेश वर्मा, गिरीश त्यागी, रमेश कलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed