फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Opportunity for girl students to shape their future in ITI

Amroha News: आईटीआई में छात्राओं को भविष्य संवारने का मौका

Thu, 01 Aug 2024 03:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for girl students to shape their future in ITI
अमरोहा। आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। चार अगस्त तक प्रवेश के लिए आवेदन किए जाने के बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं आईटीआई छात्राओं को कई ट्रेड के जरिए भविष्य संवारने का मौका भी दे रहा है। कॉस्मेटोलॉजी व ड्रेस मेकिंग में दक्ष होकर वह अपना रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। जिले में संचालित होने वाले पांच आईटीआई में छात्राओं के लिए पांच ट्रेडों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में संचालित होने वाले राजकीय आईटीआई कॉलेज में इंटर व हाईस्कूल पास छात्रों के साथ ही छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोर्सों का संचालन कर रहा है। जिले में अमरोहा, नौगांवा सादात, हसनपुर, गंगेश्वरी व गजरौला में राजकीय आईटीआई का संचालन होता है। राजकीय आईटीआई अमरोहा के प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि अलग-अलग ट्रेडों में आठवीं व हाईस्कूल पास छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। छात्रों के लिए जहां फिटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, स्टेनो हिंदी, ट्रैक्टर मैकेनिक, ड्राफ्टमैन, पेंटर, वेल्डर आदि ट्रेड चलाई जा रही हैं। जबकि छात्रों के लिए पांच ट्रेड संचालित हो रही हैं। इन ट्रेडों के माध्यम से छात्राएं स्वरोजगार अपना कर स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने बताया कि सभी राजकीय आईटीआई में 2062 पंजीकरण हो चुके हैं। प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि पांचों राजकीय आईटीआई में महिला संबंधी ट्रेड संचालित की जा रही हैं। जिसमें प्रवेश लेकर आठवीं व हाईस्कूल पास छात्राएं प्रशिक्षण पाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य के अनुसार पूरे जिले में युवाओं को आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें युवाओं को आईटीआई से होने वाले फायदों को बताते हुए प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें प्रधानाचार्य से लेकर शिक्षक व अन्य कर्मचारी भी गांव-गांव जाकर संपर्क कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि जिले में करीब 1600 सीटों के लिए 2062 आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed