{"_id":"57fbe32b4f1c1b675228f0f3","slug":"opose-of-hightention-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बंद’ लाइन शुरू करने का विरोध, बिजलीकर्मियों को दौड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बंद’ लाइन शुरू करने का विरोध, बिजलीकर्मियों को दौड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
गजरौला के वसंत विहार कालोनी में बिजली अधिकारियों से नोकझोंक करते लोग। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे से सटी बसंत विहार कालोनी में बंद पड़ी लाइन शुरू करने पहुंचे बिजलीकर्मियों को सोमवार दोपहर महिलाओं ने दौड़ा लिया। बाद में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसडीओ से भी कालोनीवासियों की नोकझोंक हुई। बिजली लाइन की वजह से हो रहे हादसे का हवाला देकर कालोनीवासी इसे शुरू न करने देने पर अड़े रहे। आखिरकार बिजली विभाग की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
बता दें कि 132 केवी बिजलीघर से निकलकर बसंत विहार कालोनी के घरों के ऊपर से जा रही 37000 वोल्टेज की लाइन से दो साल पहले मंडी धनौरा को बिजली आपूर्ति की जा रही थी। इस दरम्यान तमाम हादसों के बाद कालोनी वासियों के विरोध के मद्देनजर इस लाइन से आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बजाय धनौरा को बछरायूं से आपूर्ति की जाने लगी।
इसी बीच खादगूजर फीडर पर लोड अधिक हो गया, जिससे खादगूजर फीडर को फाजलपुर बिजली घर से अटैच कर दिया गया। अब बिजली विभाग ने खादगूजर फीडर पर लोड कम करने के लिए बसंत विहार की हाईटेंशन लाइन को खादगूजर से जोड़ने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन
इसके चलते सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बिजली कर्मीलाइन पर काम करने के लिए बसंत विहार कालोनी पहुंचे तो महिलाओं ने बिजलीकर्मियों को दौड़ा दिया। कुछ देर बाद एसडीओ डीपी सिंह, जेई, पुलिस फोर्स के साथ कालोनी पहुंचे और कालोनी वासियों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच कालोनी वासियों की एसडीओ से तीखी नोकझोंक हुई। आखिर तक बात नहीं बन सकी। जिससे बिजली विभाग की टीम बैरंग लौट आई।