फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Operation theatres of three hospitals running without registration sealed

Amroha News: बगैर पंजीकरण चल रहे तीन अस्पतालों के ऑपरेशन थियेटर सील

Fri, 13 Feb 2026 11:51 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Operation theatres of three hospitals running without registration sealed
मंडी धनौरा। जिला नोडल अधिकारी द्वारा बगैर पंजीकरण के चल रहे तीन अस्पतालों के ऑपरेशन थियेटर सील किए गए हैं। अस्पतालों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अस्पताल का पंजीकरण प्रमाण पत्र व सरकारी विभागों की एनओसी तलब की गई है। नोटिस में चेतावनी दी गई है अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिला नोडल अधिकारी डॉ. विशाल त्रिवेदी ने शुक्रवार को धनौरा व कुआखेड़ा में बगैर पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोहिनूर हॉस्पिटल, मुस्कान अस्पताल व कुआखेड़ा स्थित दुआ अस्पताल का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने संचालकों से अस्पतालों का पंजीकरण प्रमाण पत्र व सरकारी विभागों द्वारा एनओसी दिखाने के लिए कहा। इन अस्पतालों के बोर्ड पर जिन डॉक्टर्स के नाम लिखे थे। वह भी मौके पर नहीं पाए गए। तीनों अस्पतालों के ऑपरेशन थियेटर का पंजीकरण नहीं था। उन्होंने बताया कि तीनों अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर सील कर दिए गए हैं। उनको नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अपने अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है। इससे पहले 30 दिसंबर को सीएचसी अधीक्षक डाॅ. राहुल कुमार ने आठ अस्पतालों के ऑपरेशन थियेटर सील किए थे। सीएमओ का कहना था कि झोलाछाप व बगैर पंजीकरण चल रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed