{"_id":"696544fcef23657e370ce574","slug":"only-one-degree-difference-in-the-mercury-of-amroha-and-shimla-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-155356-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा और शिमला के पारे में महज एक डिग्री का अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा और शिमला के पारे में महज एक डिग्री का अंतर
विज्ञापन
अमरोहा। बर्फीली हवाओं के साथ पड़ रही कड़ाके की ठंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोपहर में निकली धूप भी बर्फीली हवाओं के सामने बेअसर साबित हुई। सोमवार को अमरोहा और शिमला के न्यूनतम अधिकतम तापमान में सिर्फ एक डिग्री का अंतर रहा। अमरोहा में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि शिमला में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
तापमान में आई इस गिरावट ने लोगों को घरों दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन ज्यादा महसूस की गई। सोमवार की सुबह जब बच्चे स्कूल जाने के लिए निकले तो वातावरण में कोहरे की चादर छाई रही। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतते देखा गया। धुंध के कारण सड़कों पर दृश्यता प्रभावित हुई। सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों के साथ ट्रेनों की गति भी धीमी पड़ गई।
उत्तर भारत में सक्रिय ठंडी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी कारण अमरोहा सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्य से अधिक ठंडा बना हुआ है। इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 6 से 17 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गलन और ठिठुरन बनी रहेगी। नियमित सुबह की सैर करने वाले लोगों ने अपने समय में बदलाव किया और शाम के समय भी सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले जल्दी सन्नाटा पसर गया। कोहरे के चलते हाईवे और अन्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। धूप निकलने तक रेंग-रेंग कर वाहन चलते दिखाई दिए।