फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Online fraud of Rs 40 thousand in the name of giving job

Amroha News: नौकरी देने के नाम पर 40 हजार की ऑनलाइन ठगी

Sun, 19 Jan 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 19 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Online fraud of Rs 40 thousand in the name of giving job
हसनपुर। पैंसिल बनाने की कंपनी में नौकरी देने के नाम पर युवक से 40 हजार रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसरौली निवासी सोनू का आरोप है कि मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके बताया कि एक पैंसिल बनाने की कंपनी में लड़कों की आवश्यकता है। जिसमें नौकरी के प्रति माह बीस से तीस हजार रुपये मानदेय मिलेगा। कंपनी में रजिस्ट्रेशन के नाम पर 650 रुपये फोन पे के माध्यम से मंगाए। इसके बाद फिर पांच हजार रुपये और डलवाए। इसके बाद 35 हजार रुपये और मांगे। कुल 40 हजार की रकम फोन पे के माध्यम से डलवाई गई। सोनू को कुछ समय बाद ठगी का अहसास हुआ तो होश उड़ गए। पीड़ित ने संबंधित नंबर पर संपर्क करने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाया। मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed