{"_id":"5e5bf9a08ebc3ef3c52fca45","slug":"online-application-form-filing-date-near-jpnagar-news-mbd341808381","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नर्सरी और कक्षा एक में दाखिला के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नर्सरी और कक्षा एक में दाखिला के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों के दाखिले के लिए दो मार्च से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। नगरीय निकायों के वार्ड की परिधि के स्कूल में ही दाखिला होगा। नर्सरी के लिए छह वर्ष और कक्षा एक में दाखिले के लिए सात वर्ष की आयु होना चाहिए। इसके अलावा अभिभावक की आय एक लाख रुपये सालाना जरूरी है। एससी, दिव्यांग, निशक्त बच्चा, विधवा, निराश्रित, बेघर के लिए आय की सीमा से छूट है।
शिक्षा का अधिकार कानून के तहत नर्सरी और कक्षा एक में निशुल्क दाखिला प्रक्रिया के यिलए ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। नगरीय और देहात के मान्यता प्राप्त स्कूलों में 25 प्रतिशत सीट पर दाखिला होगा। जिले में 253 स्कूल चिह्नित किए गए हैं। शहरी क्षेत्र में वार्ड की परिधि में स्कूल होना चाहिए जबकि देहात में एक किलोमीटर की परिधि जरूरी है। बेसिक शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार 26 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। बच्चों की जन्मतिथि एक अप्रैल 2020 के अनुसार तय की जाएगी। बीएसए ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म का सत्यापन 27 मार्च से 30 मार्च तक करेंगे। इसी अवधि में लॉक भी करना है। इसके अलावा 31 मार्च को लॉटरी निकलेगी।
यह है वेबसाइट
अमरोहा। बेसिक शिक्षा परिषद ने फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट के बारे में जानकारी साझा किया है। वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन एप्लीकेशन/स्टूडेंट लॉग इन से ई-फॉर्म से भर सकते हैं। वरीयता के आधार पर स्कूलों का विकल्प भरेंगे। इसके अलावा यूजर मैनुअल सेक्शन से जानकारी हासिल कर सकते हैं।