फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One-way highway, heavy vehicles and buses will not run

Amroha News: वन-वे हुआ हाईवे, भारी वाहन और बसों की नोएंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
One-way highway, heavy vehicles and buses will not run
अमरोहा। फाल्गुन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर सोमवार देर रात हाईवे को वन वे कर दिया गया। देर रात तक पुलिस हाईवे को वन वे कराने में जुटी रही। इसके साथ ही दिल्ली से मुरादाबाद लेन को कांवड़ियों के हवाले कर दिया गया है। वहीं, मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर वाहनों का संचालन होगा। भारी मालवाहक वाहन, रोडवेज और निजी बसें वैकल्पिक मार्गों से गुजारी जाएंगी। यह डायवर्जन नौ मार्च की शाम छह बजे तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

आठ मार्च को महाशिवरात्रि है। सोमवार से कांवड़ियाें का हरिद्वार से जल लेकर लौटने का सिलसिला शुरू हो हो गया। धनौरा क्षेत्र में रूट डायवर्जन करते हुए गजरौला में जाम के हालात बनने लगे। शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसे देखते हुए सोमवार देर रात पुलिस ने हाईवे को वन वे करने का फैसला लिया। मंगलवार से कांवड़ियों की संख्या और अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात से हाईवे को वन वे कर दिया गया है। बताया कि मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर वाहन का संचालन रहेगा। जबकि दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़िये चलेंगे। हाईवे पर ट्रक, डीसीएम, कैंटर, प्राइवेट बस समेत तमाम माल से लदे भारी वाहनों को हाईवे पर आने से रोका जाएगा। सभी वाहन वैकल्पिक मार्गाें से गुजरेंगे। जबकि बाइक, कार, छोटा हाथी, रोडवेज, टैक्सी, फल, सब्जी, दूध, गैस व इमरजेंसी वाहन यथावत धीमी गति से दौड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

ये प्लान रहेगा लागू

- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।



- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा।

- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जनपद शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहनों को जनपद मुरादाबाद से बाया संभल, बबराला, नरौरा, डिवाई, बुलंदशहर, सिकंदरा होते हुए गाजियाबाद से दिल्ली को भेजा जाएगा।

- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाइपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए मेरठ भेजा जाएगा।

- चांदपुर, बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी और हल्के वाहनों को जनपद बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।


- नूरपुर, शिवालाकलां, फीना से अमरोहा की तरफ आने वाले वाहनों को नौगांवा सादात, अमरोहा की तरफ नहीं भेजा जाएगा।

- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाइ, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।

- अमरोहा से दिल्ली जाने वाले समस्त भारी व हल्के वाहनों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।

- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली- लखनऊ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए आगे भेजा जाएगा।

- मेरठ से मरादाबाद-बरेली-लखनऊ की ओर जाने वाले हल्के- भारी वाहनों को बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed