फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one man died in train accident

अवध एक्सप्रेस की चपेट में आए दो, एक की मौत

Tue, 20 Feb 2018 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।  Updated Tue, 20 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
नगर के रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात आठ बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी गढ़वाल एक्सप्रेस से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे दो युवकों को ट्रैक की गलत ओर खड़ा होना महंगा पड़ गया। दिल्ली की दिशा से आई अवध-असम एक्सप्रेस की चपेट में दोनों युवक आ गए। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अफजलपुर लूट निवासी गजेंद्र वन गोस्वामी (35) पुत्र प्रकाश वन गोस्वामी गांव के ही सोनू शर्मा पुत्र टीकम शर्मा के साथ सोमवार की रात आठ बजे दिल्ली जाने के लिए गजरौला रेलवे स्टेशन पर खड़ी गढ़वाल एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन सिग्नल मिलने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच दोनों प्लेटफार्म नंबर एक पर गलत ओर उतरकर ट्रैक पर खड़े गए। पलक झपकते ही दिल्ली की दिशा से आई अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए। हादसे में गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जीआरपी कर्मियों ने शव कब्जे में लिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed