दोस्त अलविदा: शादी से लौट रहे थे पांच दोस्त, बैलेंस बिगड़ते ही खाई में गिरी कार; हादसे में एक की मौत
शादी से लौट रहे पांच दोस्तों की एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक चालक की मौत हो गई और चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव दिसौरा में रामगंगा पोषक नहर पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। चारों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
बुधवार देर रात गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करने वाले चार दोस्त किराए की कार लेकर जनपद बिजनौर के कस्बा नूरपुर में अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात शादी समारोह से वापस गुरुग्राम के लिए लौट रहे थे। उनकी कार दिसौरा नहर पुल के पास पहुंची। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई।
हादसे में कार चालक की मौत
हादसे में मनसुखपुर भरतोली जनपद एटा निवासी कार चालक पंकज (26) पुत्र पुष्पेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार चार दोस्त अवधेश पुत्र सर्वेंद्र निवासी गोरखपुर, विपिन पुत्र मंगला सिंह निवासी उतरावली कोतवाली देहात बुलंदशहर, श्रवण पुत्र भगवानदास निवासी बादलपुर दिल्ली और रवि रंजन पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी पुखरेजा छपरा सारन बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे पर पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना में कार चालक की मौत हो गई और कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।