फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One died after trampled by a vehicle during a dance at a wedding in Hasanpur, Amroha.

Amroha Accident: बरात चढ़त के दौरान डीजे के वाहन ने कई लोगों को रौंदा, एक बराती की मौत, 15 से अधिक घायल

Sun, 11 Jun 2023 07:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Jun 2023 07:47 PM IST
सार

बरात में शामिल होने गए नीरज उर्फ बलकार (20) पुत्र नथुआ निवासी गांव हथियाखेड़ा की मौके पर मौत हो गई, जबकि रोशनी, अजय, विष्णु, राजकुमार समेत 15 से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
One died after trampled by a vehicle during a dance at a wedding in Hasanpur, Amroha.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में बरात चढ़त के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक डीजे के वाहन ने कई लोगों को रौंद दिया। इसमें एक बराती की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उधर, मौत की सूचना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी प्रमोद की रविवार को शादी थी। उसकी बरात पास के ही गांव सोहरका में गई थी। शाम करीब 4:00 बजे बरात चढ़ रही थी। युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। बताते हैं कि डीजे के वाहन चालक ने भी गाड़ी से उतर कर डांस करना शुरू कर दिया। इसी बीच अचानक एक युवक ने गाड़ी को चला दिया। इसके बाद वाहन ने कई लोगों को रौंद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें बरात में शामिल होने गए नीरज उर्फ बलकार (20) पुत्र नथुआ निवासी गांव हथियाखेड़ा की मौके पर मौत हो गई, जबकि रोशनी, अजय, विष्णु, राजकुमार समेत 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बरात चढ़त को रुकवा दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों को सांत्वना देते हुए कानूनी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर का कहना है कि बरात चढ़त के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed