फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One corona infected was found in the district, six beat

Amroha News: जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला, छह ने दी मात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
One corona infected was found in the district, six beat
अमरोहा। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यालयों, अस्पतालों व सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। लोगों से मास्क पहनने की अपील की गई है। मंगलवार को जोया निवासी व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि छह मरीजों ने कोरोना को मात दी है। जिले में मार्च से लेकर अब तक मिले संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है, जिनमें से 46 सक्रिय हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा, मंडी धनौरा, गजरौला, हसनपुर, जोया, रहरा और डीसीएच में 280 मरीजों की कोरोना की जांच कराई गई। इसमें 100 लोगों ने एंटीजन जांच कराई, जबकि 180 के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इस दौरान एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसमें खांसी बुखार और जुकाम के लक्षण थे। सीएमओ ने बताया कि जिले में 47 केस सक्रिय केस हैं, जबकि 40 कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed