फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One and a half poles broken, power system crumbling, loss of two million

डेढ़ सौ खंभे टूटे, बिजली व्यवस्था चरमराई, बीस लाख का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
One and a half poles broken, power system crumbling, loss of two million
अमरोहा। सोमवार रात तेज आंधी-बारिश से जिले भर में डेढ़ सौ बिजली के खंभे टूट गए। पेड़ों की टहनियां गिरने से जगह-जगह तार टूट गए। जिले भर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर और ग्रामीण इलाकों में करीब 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली ध्वस्त रही। मंगलवार को दिनभर कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में लगे रहे। कई क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारु हुई तो कई क्षेत्रों में अभी काम चल रहा है। आंधी-बारिश से बिजली विभाग को लगभग बीस लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

बिजली एक्सईएन पीपी सिंह ने बताया कि अमरोहा डिवीजन क्षेत्र में पेड़ गिरने से करीब डेढ़ सौ बिजली के खंभे टूट गए हैं। जिस कारण रातभर बिजली बाधित रही। साथ ही नगर और जोया में छह खंभे टूटे हैं। अहरोई बिजलीघर से जुड़ी करीब 20 हजार की आबादी क्षेत्र में बिजली बाधित रही। रजबपुर के अतरासी में कई पोल टूट गए है। जबकि दौलतपुर बिजलीघर से जुड़े आठ पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मूंढ़ाखेड़ा क्षेत्र में 33 और 11 हजार की लाइनों में दिक्कत हुई है। अधिकतर खंभों के इंसुलेटर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मंगलवार की दोपहर तक बिजली कर्मचारी बिजली की लाइन और खंभों को दुरुस्त करने में लगे थे। एक्सईएन के मुताबिक जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आंधी-बारिश से बिजली विभाग को 20 लाख का नुकसान हुआ। जिले में हर बिजली के खंभे टूटे हैं। तारों पर पेड़ की टहनियां गिरने से तार टूटे हैं, जिसकी वजह से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। काफी हद तक उसे सुचारु कर लिया गया है। देहात क्षेत्र की व्यवस्था जल्द सुचारु हो जाएगी। हालांकि नुुकसान का पूरा आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत जुनेजा, अधीक्षण अभियंता
गजरौला में आंधी-बारिश में टूटे पोल, बिजली आपूर्ति बंद
गजरौला। सोमवार की देर रात अचानक आई आंधी-बारिश के कारण बिजली के पोल टूटकर गिर गए। वहीं पेड़ों की शाखाएं भी लाइनों पर गिरीं। इससे रात भर सप्लाई ठप रही। आंधी के कारण आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। सोमवार की रात लगभग दो बजे अचानक से बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान तेज आंधी भी चली। आंधी-बारिश से पेड़ों की शाखाएं टूटकर बिजली की लाइनों पर आ गिरीं। वहीं बस्ती में चामुंडा मंदिर के सामने बिजली का पोल टूटकर गिर गया। खादगूजर, बस्ती, चौपला, लक्ष्मी नगर आदि स्थानों पर भी लाइनों में फाल्ट हुए। इस कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही। मंगलवार की सुबह बिजलीकर्मियों ने फाल्ट सही कर सप्लाई चालू कराई। वहीं आंधी की वजह से आम की फसल को भी नुकसान पहुंचने की बात बाग मालिकों और देखरेख करने वालों ने कही है। संवाद

तेज आंधी से बिजली लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित
मंडी धनौरा। सोमवार की रात आई तेज आंधी व बारिश से बिजली लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। शेरपुर मार्ग पर ग्राम लिसड़ी खुर्द मोड़ पर आंधी से एक पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। इससे बिजली विभाग को काफी नुकसान हुआ है। सोमवार की रात आई तेज आंधी ने बिजली विभाग का काफी नुकसान किया है। लिसड़ी खुर्द मोड़ पर एक पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली का खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खंभे पर रखा ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया। शेरपुर मार्ग पर लगभग 10 खंभे नीचे गिर गए। बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण क्षेत्र को आपूर्ति भी बाधित हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed