फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On the second Friday of Ramadan, a large crowd of worshippers gathered in mosques.

Amroha News: रमजान के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
On the second Friday of Ramadan, a large crowd of worshippers gathered in mosques.
अमरोहा। मुकद्दस रमजान के दूसरे जुमे को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाजियों की भारी भीड़ के कारण मस्जिदों में जगह कम पड़ गई। रोजेदारों ने अल्लाह से मुल्क में अमन चैन, कौम की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। सुरक्षा के लिहाजा से मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। शहर की जामा मस्जिद पर एसडीएम-सीओ ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

मस्जिदों के आसपास लगे बाजारों से रोजेदारों ने इफ्तार की खूब खरीदारी की। रोजे की इन रौनकों से फिजा में दिनभर नूर बरसता रहा। नौवें रोजे की सहरी से ही जुमे की नमाज को लेकर रोजेदारों में जोश देखने को मिला। बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने भी जुमे का रोजा रखा।
विज्ञापन

लोगों ने सुबह में ही अपने-अपने इलाके की मस्जिदों में नमाज की तैयारियां शुरू कर दीं। 11 बजे तक सभी मस्जिदें नमाजियों के लिए खोल दी गईं। घड़ी में 12:30 बजते ही रोजेदारों ने मस्जिदों की ओर रुख कर लिया। जुमे की अजान से पहले ही लगभग सभी मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गईं। कई मस्जिदों में रोजेदारों को खुले आसमान के नीचे धूप में नमाज अदा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोया, रजबपुर, कैलसा, अतरासी, डिडौली व नौगावां सादात क्षेत्र में भी नमाजियों की भीड़ के आगे मस्जिदें छोटी दिखाई दीं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि जिलेभर में शुक्रवार को जुमे की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण अदा की गई।

----------------
धार्मिक तकरीरें के साथ नसीहतें भी
शहर की जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद शाहिद ने नमाज अदा कराई। उन्होंने अपनी तकरीर में दूसरे अशरे की फजीलत बयां की। मुफ्ती शाहिद ने पूरी मालियत का हिसाब लगाकर आना-पाई से जकात अदा करने की ताकीद की। उन्होंने रमजान के महीने की अहमियत और फजीलत को विस्तार से बताया। मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम में मुफ्ती तैय्यब कादरी नईमी ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि रमजान के दूसरे अशरे में कलमा-ए-इस्तगफार कसरत से पढ़ें। गुनाहों से तौबा करें और जहन्नुम से आजादी व जन्नत में मुकाम पाने को सिर्फ अल्लाह से लौ लगाएं। शिया जामा मस्जिद में नायब इमाम मौलाना अहसन अख्तर सरोश ने इमामत की। बड़ी मस्जिद शाही चबूतरा में मुफ्ती तौहीद रजा ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed