{"_id":"69ee78ddd0c565db100f0171","slug":"on-the-second-day-1754-students-opted-out-of-the-home-guard-exam-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162381-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दूसरे दिन 1754 ने होमगार्ड परीक्षा से किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दूसरे दिन 1754 ने होमगार्ड परीक्षा से किया किनारा
Mon, 27 Apr 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में चल रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर दिनभर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी रही। दूसरे दिन दोनों पालियों में 7655 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1754 ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
रविवार को दूसरे दिन जिले में दस केंद्रों पर पहली पाली में सुबह दस से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली में पंजीकृत 4705 अभ्यर्थियों में से 3805 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे, जबकि 900 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 4705 में से 3850 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 854 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 7655 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1754 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कहीं से भी नकल या अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
डीएम-एसपी के साथ एएसपी ने भी कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से भी लगातार मॉनिटरिंग की गई। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि सामने नहीं आई।