फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On the orders of the Deputy Chief Minister, an FIR was lodged at the Adampur police station for fraud.

Amroha News: डिप्टी सीएम के आदेश पर आदमपुर थाने में हुई धोखाधड़ी की प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the Deputy Chief Minister, an FIR was lodged at the Adampur police station for fraud.
अमरोहा। आदमपुर थाना क्षेत्र में शादी कराने का झांसा देकर एक युवक से डेढ़ लाख की रकम हड़प ली गई। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पास पहुंचकर मदद की गुहार लगाई थी। डिप्टी सीएम के आदेश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तलाबड़ा निवासी विजेंद्र ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि गांव के शातिर व्यक्ति भोजराज और उसकी पत्नी प्रीति व इनके गिरोह के साथी अजरूद्दीन इस्लाम ने साजिश एवं धोखाधड़ी करके डेढ़ लाख रुपये विवाह कराने के लिए ठग लिए। आरोप है कि आरोपियों ने विजेंद्र का विवाह कराने का झांसा देकर अपने साथी मित्र अजरूद्दीन इस्लाम के खाते में डेढ़ लाख रुपये डलवा लिए।
विज्ञापन

इसके बाद विजेंद्र ने अपना विवाह कराने के लिए पूछा कि कब विवाह कराओगे तो प्रीति व भोजराज ने कहा कि 50 हजार रुपये और देने होंगे। विजेंद्र ने उनसे कहा कि विवाह होने के बाद ही दूंगा। इसके बाद आरोपियों ने विजेंद्र का विवाह कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंद्र ने अपने डेढ़ लाख वापस मांगे तो आरोपियों ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। इसकी शिकायत थाना आदमपुर पर 20 अप्रैल 2025 को की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ये रकम विजेंद्र ने गांव के रामनिवास से उधार लेकर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed