{"_id":"67ec48c57867121c8004d642","slug":"on-the-first-day-of-the-session-schools-were-welcomed-by-showering-flowers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-137162-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सत्र के पहले दिन स्कूलों में फूल बरसाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सत्र के पहले दिन स्कूलों में फूल बरसाकर किया स्वागत
Wed, 02 Apr 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
शैक्षिक सत्र 2025-26 की मंगलवार को शुरुआत हो गई। पहले दिन स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया गया। हालांकि, पहले दिन बच्चों की संख्या कम ही रही। विद्यार्थियों को पहला दिन हाय हेलो में गुजरा। मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैलियाें का भी आयोजन किया गया।
वार्षिक परीक्षा खत्म होने के बाद एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र का आगाज हो गया। मंगलवार को पहले दिन स्कूल जाते समय बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। हालांकि, पहले दिन बच्चाें की उपस्थिति कम रही। वहीं, स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का जोरदार स्वागत हुआ। अधिकांश जगह बच्चों का तिलक लगाकर व फूलमाला से स्वागत किया गया। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे।
पहला दिन रहा खास
कैलसा। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सत्र के पहले दिन बच्चे उत्साहित होकर स्कूल पहुंचे। तिलक लगाकर स्कूल में प्रवेश मिला तो बच्चों का दिन खास बन गया। संविलियन विद्यालय नन्हेड़ा अलियारपुर के बच्चों एवं शिक्षकों ने जागरूकता रैली भी निकाली। रैली में प्रधानाध्यापक संजीव सिरोही, ग्राम प्रधान कमलेश कुमारी, विकास चौधरी और संजय सिद्धू समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने की मस्ती
आदमपुर। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत का पहला दिन बच्चों के लिए यादगार बन गया। पहले दिन बच्चों का स्वागत गले में माला डालकर किया गया। साथ ही बच्चों ने मस्ती भी की। प्राथमिक विद्यालय चकूनी और संविलियन विद्यालय पंडका में प्रधानाध्यापकों ने बच्चों को तिलक लगाकर व गले में माला डालकर स्वागत किया। कई स्कूलों में जागरूकता रैली का आयोजन भी हुआ।
- स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हो गई है। स्कूलों में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन भी होगा। मंगलवार को भी स्कूलों में जागरूकता रैली निकाली गई।
- भारत भूषण त्यागी, प्रभारी बीएसए