फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On Amavasya, devotees earned virtue by taking a dip in the Ganga

Amroha News: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर कमाया पुण्य

Sun, 01 Dec 2024 11:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 01 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
On Amavasya, devotees earned virtue by taking a dip in the Ganga
अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : संभल
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

अमावस्या पर रविवार को श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। श्रद्धालु तड़के से ही गंगा में डुबकी लगाने के लिए गंगा तट पर पहुंचने लगे थे। उन्होंने गंगा में स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान कराए।

तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा और बुध बाजार स्टेशन रोड निवासी पंडित दयानंद शर्मा के मुताबिक रविवार को मार्गशीष (अगहन) माह की अमावस्या थी। अमावस्या पर गंगा में स्नान कर दान करने का विशेष महत्व है। इसके चलते रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे। ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालुओं का जमघट हो गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उदघोष संग गंगा में डुबकी लगाई। गंगा मैया के जयकारे व हर-हर गंगे के उदघोष से ब्रजघाट व तिगरी गंगा तट गूंज उठे। गंगा में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। तड़के शुरू हुआ गंगा में स्नान का सिलसिला काफी देर तक का चलता रहा। दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed