फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Omicron: 10 and 24 people who returned after traveling abroad are still missing

ओमिक्रॉन : विदेश यात्रा कर 10 और लौटे 24 लोग अब तक हैं लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Omicron: 10 and 24 people who returned after traveling abroad are still missing
अमरोहा। विदेश से लौट रहे लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसकी वजह से ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में 10 और लोग विदेश से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस की टीम ने विदेश यात्रियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जिसके बाद यात्रियों को सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। इससे पहले लगभग 151 लोग हाल ही में विदेश यात्रा करके वापस आए थे। ओमिक्रॉन दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में तेजी से फैल रहा है। जिसकी वजह से लोग अपने देश वापस लौट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इन पर विशेष निगरानी करने में जुटा हुआ है। जिन लोगों से संपर्क नहीं हो पाया था, स्वास्थ्य विभाग की टीम उन लोगों के घर सैंपल लेने गई थी। वहीं जो लोग पूर्व में विदेश से लौटे हैं, उनसे स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम से रोजाना फोन पर संपर्क किया जा रहा है।

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में अब तक 161 लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। इसमें से 24 लोग लापता है। उनके फोन बंद आ रहे हैं, सभी से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed