फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   old mam used sentizer

पानी समझकर सैनिटाइजर का घूंट भरते ही बुजुर्ग की हालत बिगड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
old mam used sentizer
अमरोहा। पत्नी के साथ टीका लगवाने पहुंचे बुजुर्ग ने पानी मांगा तो महिला स्टाफ ने अनजाने में दराज से निकाल कर सैनिटाइजर की बोतल थमा दी। जिसे पीते ही बुजुर्ग के मुंह में जलन होने गली। गनीमत रही सैनिटाइजर गले से नीचे नहीं उतरा और उन्होंने उसे उगल दिया। सैनिटाइजर का घूंट मुंह में भरते ही बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। सीएचसी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। जिसके बाद बुजुर्ग दंपति ने टीका लगवाया और घर चले गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोट निवासी रिटायर्ड बिजली विभाग के कर्मचारी कृष्ण गोयल अग्रवाल (81) अपनी पत्नी पुष्पा अग्रवाल (76) के साथ दोपहर करीब एक बजे मैटरनिटी एंड चाइल्ड हेल्थ में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने पहुंचे थे। बताते हैं कि अस्पताल में प्यास लगने पर उन्होंने पानी मांगा तो यहां मौजूद महिला स्टाफ ने दराज में रखी एक सैनिटाइजर की बोतल उन्हें थमा दी। जिसे मुंह में डालते ही बुजुर्ग के मुंह में जलन शुरू हो गई। उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद अस्पताल में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीएचसी प्रभारी डॉ उमर फारूख मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा तो बोतल में पानी नहीं था, बल्कि सैनिटाइजर था जिसके पीने के बाद मुंह में जलन हुई है। अस्पताल में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। कुछ देर बाद बुजुर्ग कृष्ण गोयल अग्रवाल की हालत सामान्य हो गई जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ टीका लगवाया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग ने गलती से पानी की जगह सैनिटाइजर का घूंट भर लिया था। जिससे उन्हें दिक्कत हुई थी। फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed