फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   old lady died in road accident

हाईवे पर वृद्धा को कैंटर ने कुचला, मौके पर मौत

Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।  Updated Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
old lady died in road accident
हमीदन का फाइल फोटो।
राजमार्ग पर सीओ कार्यालय के सामने सड़क पार कर रही वृद्धा को कैंटर ने कुचल दिया। सड़क पार कर वह प्रथमा बैंक में जाने की कोशिश कर रही थी लेकिन मुरादाबाद की दिशा से आए कैंटर ने वृद्धा को कुचल दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर निवासी साठ वर्षीय बुजुर्ग महिला वहीदन सोमवार सुबह करीब 11 बजेे अपने गांव से टेंपों में सवार होकर गजरौला आई थी। सीओ कार्यालय के सामने टेंपों से उतरकर वह सड़क पार करने के बाद प्रथमा बैंक जाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच मुरादाबाद की दिशा से आ रहे कैंटर ने वृद्धा को कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से वृद्धा को बेहोशी की हालत में सीएचसी लाया गया। यहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed