{"_id":"57cb2f164f1c1b92092cb28c","slug":"oficer-had-not-been-found-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब गायब! अफसरी करनी है..काम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब गायब! अफसरी करनी है..काम नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 04 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खाली पड़ा लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन का कार्यालय। जोया बीडीओ आफिस पर लटका ताला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कार्यालयों से अधिकतर लोगों की उम्मीदें धूमिल ही रहती हैं। एक-एक काम के लिए लोग चक्कर पर चक्कर लगाते रहते है। ऐसा इसलिए है क्यों कि यहां पर कोई सरकारी कारिंदा काम ही नहीं करना चाहता। इसकी बानगी शनिवार को देखने को मिली।
जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने पीडब्ल्यूडी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय, निर्माण खंड कार्यालय, डीसीओ कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय जोया, बीडीओ कार्यालय जोया पर छापा मारा। इस दौरान एक्सईएन पीब्ल्यूडी, पंद्रह जेई, चार एई, कई बाबू नदारद मिले।
वहीं डीसीओ, बीडीओ भी कार्यालय से नदारद मिले। सीडीपीओ कार्यालय पर ताला लटका मिला। आरईएस के जेई के कार्यालय में मकड़ी के जाले लटके मिले। जिलाधिकारी ने कार्यालय से नदारद रहने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए विभाग के उच्च अफसरों को रिपोर्ट भेेज दी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी वेदप्रकाश ने शनिवार की सुबह दस बजे पीडब्ल्यूडी कार्यालय अमरोहा पर छापामार। यहां एक्सईएन जगदीश प्रसाद समेत कनिष्ठ सहायक महेश कुमार, हेतराम, वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार, पंद्रह जेई कार्यालय से नदारद मिले। तीन जेई देर से कार्यालय पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां, एई ओम प्रकाश, जद़्दन खां राजीव कुमार, विपिन कुमार, एक कर्मचारी बाबू सिंह नदारद मिले।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएमजीएसवाई कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां बाबू पंकज कुमार, राजेंद्र कुमार नदारद मिले। जेई आरईएस जगदीश कुमार भी अनुपस्थित मिले। उनके कार्यालय में मकड़ी के जाले लगे हुए थे।
डीएम ने यहां के बाद जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर छापामारा। डीसीओ कार्यालय से नदारद मिले। अकाउंटेंट भी कार्यालय से नदारद मिले। बीडीओ जोया कार्यालय का निरीक्षण किया। बीडीओ जोया भी कार्यालय से नदारद मिले। वहीं सीडीपीओ कार्यालय जोया पर ताला लटका मिला। तमाम अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयों से नदारद मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम की छापामारी में नौकरीशाही की पोल खुल गई है।