{"_id":"6906710b16489c9d3f0faeb3","slug":"officials-were-on-duty-at-the-fair-routine-work-was-affected-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-150769-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मेले में लगी अधिकारियों की ड्यूटी, रुटीन काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मेले में लगी अधिकारियों की ड्यूटी, रुटीन काम प्रभावित
Sun, 02 Nov 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। तहसील के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी तिगरी मेले में लगने की वजह से करीब 15 दिन से तहसील का कामकाज ठप पड़ा है। एसडीएम व तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मेले की देखभाल में होने की वजह से कोर्ट भी नहीं लग पा रही है। इससे वादकारी भी परेशान हैं।
तिगरी मेला तहसील के अंतर्गत आता है। एसडीएम धनौरा मेला मजिस्ट्रेट बनाए जाते हैं। दिवाली के पहले से ही तिगरी मेले की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। एसडीएम, तहसीलदार, दोनों नायब तहसीलदार, तीनों कानूनगो व लेखपाल आदि सभी की डयूटी मेले में लगी हुई है। एसडीएम व तहसीलदार के न बैठने की वजह से कोर्ट भी नहीं लग पा रही है। कोर्ट न लगने की वजह से वादकारियों को मेले के बाद की तारीख दी जा रही हैं।
बार एसोसिएशन के महासचिव ओमवीर सैनी ने बताया कि एसडीएम व तहसीलदार की कोर्ट काफी समय से नहीं लग पा रही है। लेखपालों की डयूटी भी मेले में होने की वजह से तमाम जरूरी प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल भटनागर ने मांग की है कि मेले के लिए अलग से अधिकारियों की तैनाती की जाएं ताकि तहसील का काम प्रभावित न हो।