फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Officers should be serious about development works

Amroha News: विकास कार्यों को लेकर गंभीरता बरतें अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Officers should be serious about development works
अमरोहा।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार त्यागी ने विकास भवन सभागार में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों को गंभीरता के साथ कराएं। अगर जनपद की रैकिंग बिगड़ी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाकर लाभ दिया जाए।
समीक्षा बैठक में डीएम ने सभी विभागों से एक-एक कर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए कि कैंप लगाकर छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड बनवाए जाएं। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत स्कूलों में फर्नीचर, दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय तथा छात्र व छात्राओं के लिये अलग शौचालय का निर्माण आदि की विस्तृत जानकारी लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को समय से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उपौधरोपण जिस विभाग द्वारा किए गए हैं, उसकी जियो टैगिंग जल्द से जल्द पूर्ण हो जाए।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जो निराश्रित पशु सड़कों पर घूम रहे हैं, उनको संबंधित गोशाला में संरक्षित करें। जिनका परफारमेंस खराब है, मानक के अनुरूप नहीं है, लापरवाही की गई है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा,जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, जिला वन अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप निदेशक कृषि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed