फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Office bearers of Amroha Bar Association demonstrated in the collectorate

Amroha News: अमरोहा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 15 Aug 2023 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 15 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Office bearers of Amroha Bar Association demonstrated in the collectorate
अमरोहा। जनपद अमरोहा बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदेश में प्रतिदिन कानून व्यवस्था बिगड़ने पर नाराजगी जताई। साथ ही अधिवक्ताओं का उत्पीड़न होने की बात कही। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कर अधिवक्ताओं की समस्या का निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सफदर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सुल्तानपुर के अधिवक्ता आजाद अहमद, जमालपुर अलीगढ़ के अधिवक्ता मूगीस की सरेआम गोली मारकर हत्या पर नाराजगी जताई। प्रतापगढ़ और जौनपुर में अधिवक्ताओं के उत्पीड़न की घटनाओं पर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि घटनाओं के बाद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। इन आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए, जो अभी तक पुलिस की तरफ से नहीं की गई है। अधिवक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। साथ ही अधिवक्ताओं के हितों की सुरक्षा की जाए। इस दौरान हुकुम सिंह सैनी, शाहनवाज नवी, यूसुफ कुरैशी, जुनैद खान, नाजिम अली, रशीद सैफी, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed