फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Objections resolved, now 71 examination centers proposed

Amroha News: आपत्तियों का निस्तारण, अब 71 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित

Tue, 26 Nov 2024 07:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 26 Nov 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
Objections resolved, now 71 examination centers proposed
अमरोहा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 71 केंद्रों की प्रस्तावित सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। केंद्रों को लेकर अधिक दूरी व अधिक छात्र आवंटन की शिकायत के बाद जनपदीय समिति ने शिकायतों का निस्तारण किया था। इस बार परीक्षा के लिए 51058 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण करने की प्रक्रिया चल रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार विद्यार्थियों की संख्या में भी कमी हुई है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए समय सारिणी के अनुसार पहले जहां 56 प्रस्तावित केंद्र बनाए गए थे, वहीं जनपदीय समिति द्वारा आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 71 प्रस्तावित केंद्र तय किए गए हैं। 56 प्रस्तावित केंद्रों को लेकर पांच आपत्ति केंद्रों को निरस्त करने, 33 परीक्षा केंद्र बनाए जाने व 56 शिकायतें अधिक दूरी व अधिक छात्र आवंटन को लेकर ऑनलाइन व ऑफलाइन रूप में दर्ज हुई थी। जिस पर एसडीएम के नेतृत्व में बनी टीमों ने विद्यालयों का स्थलीय भौतिक निरीक्षण भी किया गया था। जिसमें 56 केंद्रों में से निर्धारित मानक पूरे नहीं कर रहे छह केंद्रों को सूची से बाहर कर दिया गया है। जबकि 21 नए केंद्राें को जोड़कर प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अग्रसारित कर दी गई है। प्रस्तावित केंद्रों की सूची में 4 राजकीय, 30 सहायता प्राप्त व 37 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि केंद्रों के निर्धारण में बोर्ड के मानकों का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता बरती गई है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 79 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
शैक्षिक सत्र 2023-24 में जिले में 79 परीक्षा केंद्रों पर 53383 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। अबकी बार 2325 कम विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। कम पंजीकरण होने के चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा- एक नजर
छात्र संख्या
हाईस्कूल - 26069
इंटरमीडिएट - 24989
कुल - 51058
जनपदीय समिति द्वारा प्रस्तावित केंद्र - 71
राजकीय विद्यालय - 4
सहायता प्राप्त विद्यालय - 30
वित्त विहीन विद्यालय - 37
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed