{"_id":"6adbcaa432ac2897200edfa8","slug":"number-of-dengue-and-viral-fever-patients-rises-with-the-change-in-weather-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-176268-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मौसम बदलने के साथ बढ़े डेंगू और वायरल बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मौसम बदलने के साथ बढ़े डेंगू और वायरल बुखार के मरीज
विज्ञापन
अमरोहा। अक्तूबर समाप्त होने को है और मौसम में बदलाव शुरू हो गया है, लेकिन डेंगू और वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 24 हो गई है। शुक्रवार को एक डेंगू आशंकित मरीज भी मिला।
चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। जुकाम-खांसी होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, जरूरत पड़ने पर मास्क लगाने और लक्षण बढ़ने पर चिकित्सक से परामर्श लेने को कहा है।
शुक्रवार को 46 डेंगू आशंकित मरीजों की जांच की गई, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। चिकनगुनिया की आशंका में भी जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव रही। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि बुखार के मरीजों की जांच की जा रही है। अस्पताल में बुखार पीड़ितों के लिए अलग वार्ड भी बनाया गया है।
विज्ञापन
.......
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को दी जानकारी
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जोया ब्लॉक के गांव पपसरा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीणों को जानकारी दी गई। यह गांव हाईरिस्क की श्रेणी में है। ग्राम प्रशासक से भी गांव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कहा कि सफाई पर विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी, जिला एपिडेमियोलॉजी चिकित्सक मौजूद रहे।