{"_id":"677d72e8dab293233b0a2bf7","slug":"nsa-action-will-be-taken-against-the-accused-of-the-riot-jpnagar-news-c-275-1-smbd1030-118124-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बवाल के आरोपियों के खिलाफ होगी एनएसए की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बवाल के आरोपियों के खिलाफ होगी एनएसए की कार्रवाई
Wed, 08 Jan 2025 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संभल।
बवाल के दौरान नखासा थाना क्षेत्र के हिंदूपुरा खेड़ा में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने के दोनों आरोपियों समेत अन्य कई आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई होनी तय है। पुलिस इसकी तैयारी कर रही है। बवाल के साजिशकर्ताओं की तलाश की जा रही है। इन आरोपियों ने अधिकारियों की जान लेने का प्रयास किया और पुलिसकर्मियाें से लूटपाट भी की थी। हालांकि इस बवाल में कौन कौन साजिशकर्ता थे उन तक पुलिस नहीं पहुंची है।एसपी ने बताया कि उन पर गोली हिंदूपुरा खेड़ा में चली थी। सीओ पर गोली जामा मस्जिद के नजदीक चलाई गई थी। दोनों ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विदेशी कारतूस का इस्तेमाल बवाल में किया गया था। बवाल के बाद खोखे और कारतूस मिले थे जो पाकिस्तान और अमेरिका के निर्मित थे। इन कारतूस को चलाने के आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। बताया कि बवाल के साजिशकर्ताओं की भी तलाश में एसआईटी लगी है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
53 उपद्रवी भेजे गए हैं जेल, चार महिलाएं भी हैं शामिल
24 नवंबर को जामा सर्वे के दौरान शहर में तीन स्थानों पर बवाल हुआ था।उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग के साथ ही वाहनों को फूंक दिया था। पत्थरबाजी की थी। इस बवाल में 53 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। 91 आरोपी वांछित चल रहे हैं। 450 उपद्रवियों की पहचान में पुलिस की टीम लगी हैं। इन 450 उपद्रवियों के चेहरे ही सामने आए हैं लेकिन यह कौन थे और कहां से आए थे इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। इसलिए टीमें मुखबिर के माध्यम से इन उपद्रवियों तक पहुंचने में लगी हैं।