{"_id":"65aaef104e42c48a510c2e16","slug":"now-women-of-self-help-groups-will-prepare-school-uniforms-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-12517-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूलों की ड्रेस तैयार करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूलों की ड्रेस तैयार करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं : डीएम
विज्ञापन
अमरोहा। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब जनपद के स्कूलों की ड्रेस तैयार करेंगी। जिससे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब आत्मनिर्भर होकर अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकेंगी और अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकेंगी। यह बातें डीएम राजेश कुमार त्यागी ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत आयोजित रंगत कार्यशाला में व्यक्त किए।
नौगांवा सादात रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की कार्यशाला रंगत का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि रंगत कार्यशाला के तहत जनपद के सभी विद्यालयों में प्रयोग किए जाने वाले ड्रेस की सिलाई, कढ़ाई व बुनाई का कार्य स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। समूह की महिलाएं विद्यालय में जाकर बच्चों की नाप लेकर गुणवत्तायुक्त कपड़े का प्रयोग कर सुंदर और आकर्षक ड्रेस तैयार कर सकेंगी। सरकारी स्कूलों के विद्यालयों के बच्चाें की ड्रेस भी तैयार करेंगी। कहा कि धीरे-धीरे करके उन्हें पुलिस की वर्दी और जींस तैयार करने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर उनकी मेहनत का भुगतान किया जाएगा। संकल्प लेकर ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत कर अपने इस व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। स्वयं सहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रदर्शन प्रमाण पत्र सौंपा।
इस दौरान एसपी कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह, जिला वन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --