फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now the wheel of development will run fast

Amroha News: हटा आचार संहिता का ब्रेक...अब सरपट दौड़ेगा विकास का पहिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Now the wheel of development will run fast
अमरोहा। लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता का ब्रेक गुरुवार को हट गया। इसके साथ ही रुके हुए विकास कार्याें को रफ्तार मिलनी शुरू हो जाएगी। विशेषकर नगर पालिका क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों पर काम भी शुरू हो गया है। जिले में अमरोहा, हसनपुर, मंडी धनौरा, गजरौला व बछरायूं नगर पालिकाएं हैं। सभी पालिकाओं में विकास कार्याें की रूपरेखा मार्च के शुरुआत में ही तैयार कर ली गई थी। कुछ विकास कार्याें के आचार संहिता लागू होने से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई थी, जबकि कुछ की रुक गई थी। अब सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

-------
तालाब के सौंदर्यीकरण और नालाें पर तेजी से शुरू हुआ कार्य
अमरोहा। अमरोहा नगर पालिका तालाब के सौंदर्यीकरण, नाला निर्माण और जगह-जगह इंटर लॉकिंग होने की टेंडर प्रक्रिया आचार संहिता से लगने से पूर्व ही पूरी हो गई थी, लेकिन चुनाव के चलते कार्य शुरू नहीं हो सके थे। अब इन पर तेजी से कार्य शुरू हो गए हैं। ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में रायपुर खुर्द स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसके निर्माण में 1.3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा बिजनौर रोड पर किसान पेट्रोल पंप से लेकर एकेके इंटर कॉलेज तक सड़क किनारे इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। जोकि, 38 लाख रुपये में पूरा होगा। वहीं, कल्यणपुरा में 25 लाख, कालाकुआं में 25 लाख, चूना भट्ठी चौराहा पर 24 लाख व हमीदपुर में 15 लाख की लागत से नाला तैयार हो रहा है। इसके अलावा अन्य कार्याें को भी कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

------
दो करोड़ रुपये की लागत से होंगे नगर में विकास कार्य

मंडी धनौरा। लोकसभा चुनाव के लिए लगाई गई आचार संहिता के हटते ही नगर में विकास कार्यों को पंख लगेंगे। करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि से नगर में सौंदर्यीकरण, सड़क व नाला निर्माण कराया जाएगा। आचार संहिता लगने से ठीक पहले नगर में करीब तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू करा दिए गए थे। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ही बालाजी धाम का सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया था। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। चौधरी चरण सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण, होली पार्क, गोलघर तिराहा व अहिंसा स्तम्भ पर फव्वारों का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा नगर में सड़क व नाला निर्माण भी कराया जाएगा। इन कार्यों पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गजरौला में तीन करोड़ के कार्याेंं को मिलेगी हरी झंडी
गजरौला। नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में तीन करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। सड़क बनवाई जाएगी। नाला और नाली निर्माण कराया जाएगा। नगर क्षेत्र में यह विकास कार्य लोक सभा चुनाव से पूर्व कराए जाने थे। मगर आचार संहिता के चलते विकास कार्य थम गए। ईओ शालिनी गुप्ता का कहना है कि इसी सप्ताह नगर पालिका बोर्ड की बैठक की जाएगी। जिसमें तीन करोड़ रुपये से होने वाले कार्यों को हरी झंडी दी जाएगी। संवाद

------
हसनपुर में चार करोड़ के होंगे विकास कार्य

हसनपुर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने पर नगर पालिका के विकास कार्य अटक गए थे। जो अब शुरू होने वाले हैं। चेयरमैन राजपाल सैनी ने बताया कि नगर में प्रमुख सड़कें, नाला निर्माण समेत कई कार्य जो करीब चार करोड़ की लागत से कराए जाने थे। वह आचार संहिता लगने की वजह से अटके हुए थे। लेकिन अब जल्द शुरू होंगे। बताया कि ऐसे कई जर्जर मार्ग हैं जो काफी समय से बनने का इंतजार कर रहे हैं। नाला निर्माण होंगे। बताया कि चौराहों का सौंदर्यीकरण का कार्य आचार संहिता लगने से पहले ही शुरू हो चुका था। वह कार्य लगातार चल रहा है। संवाद
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed