फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now the investigation report will be available on the phone, online registration facility started in the women's hospital

Amroha News: अब फोन पर मिलेगी जांच रिपोर्ट, महिला अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू

Sun, 29 Mar 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 29 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Now the investigation report will be available on the phone, online registration facility started in the women's hospital
अमरोहा। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सुविधा को देखते हुए जांच रिपोर्ट एसएमएस के माध्यम से सीधे मोबाइल पर दे रहा है, जिससे लाइन में लगने की जरूरत नहीं है और घर बैठे ही जांच रिपोर्ट मिल जाती है। वहीं महिला अस्पताल की ओपीडी में दिखाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। अब महिलाओं को पंजीकरण के लिए अस्पताल में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ ही अस्तपाल में भी लोगों की संख्या बढ़ रही है। ब्लड की जांच के लिए भी लंबी-लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। उसके बाद फिर जांच रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल में इंतजार करना पड़ता है लेकिन अब लोगों को जांच रिपोर्ट की जानकारी उनके मोबाइल पर ही भेजी जा रही है। ब्लड देने के बाद अपने घर जाओ और घर पर ही जांच रिपोर्ट देख लो। इससे समय भी बचेगा लेकिन इसके लिए पंजीकरण के समय अपना मोबाइल नंबर अंकित कराना जरुरी है। महिला अस्पताल में भी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा मिल रही है। इससे भी खासतौर से महिलाओं को फायदा है। पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगने की जरुरत नहीं है। इसके लिए एप डाउनलोड करो और ऑनलाइन पर्चा बनवाओ। इससे मरीजों को काफी फायदा मिल रहा है। सीएमएस डा. एके भंडारी ने बताया कि दोनों सुविधा अस्पताल में मिल रही है। लोगों को इनका फायदा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed