{"_id":"6849ec9c65a455f22908be58","slug":"now-oxygen-facility-is-available-on-130-beds-of-district-hospital-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141635-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अब जिला अस्पताल के 130 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अब जिला अस्पताल के 130 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा
Thu, 12 Jun 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जांच और इलाज की तैयारी एहतियातन शुरू कर दी है। बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत वाले मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला अस्पताल में 25 बेड के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था है।
दस बेड पर वेंटिलेटर का भी इंतजाम है। ऑक्सीजन प्लांटों से अस्पताल के 130 बेड पर सीधे ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था है।आपात स्थिति में बेडों पर ऑक्सीजन की व्यवस्था के अलावा अस्पताल में 130 ऑक्सीजन कन्संट्रेटरों भी उपलब्ध हैं।
देशभर में इन दिनों लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। बीते दिनों बिजनौर निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद अब मुरादाबाद में कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके बाद अमरोहा में भी कोरोना से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल के दोनों ऑक्सीजन प्लांटों को सक्रिय कर फ्लू के लक्षण वाले व बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत वाले मरीजों की जांच के लिए 500 रैपिड एंटीजन किट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
मरीजों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर भर्ती करके इलाज करने के लिए अस्पताल में 25 बेड के आइसोलेशन वार्ड का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा अलग से बनाए गए दस बेड के आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटरों का भी इंतजाम किया गया है।