फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now in Khedka village the leopard made a bite of the goat

Amroha News: अब खेड़का गांव में तेंदुए ने बकरे को बनाया निवाला

Sat, 23 Sep 2023 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 23 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now in Khedka village the leopard made a bite of the goat
नौगांवा सादात (अमरोहा)। बिजनौर के बाद अमरोहा जिले में भी तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब खेड़का गांव में तेंदुआ ने बकरे को निवाला बना लिया। शुक्रवार की सुबह बकरे के अवशेष मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

खेड़का गांव में मजदूर मुस्तकीम का परिवार रहता है। मुस्तकीम का घर गांव के बाहरी छोर पर है। मुस्तकीम के घर की बाउंड्री वॉल नहीं है। उनका बकरा घेर में ही बंधा हुआ था। बृहस्पतिवार की रात परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। तभी तेंदुआ आया और बकरे को मुंह में दबोच कर ले गया। इसके बाद तेंदुए ने धनौरा- नौगांवा सादात रोड किनारे बकरे को निवाला बना लिया। शुक्रवार की सुबह मुस्तकीम का भाई शौच के लिए जंगल गया तो उसने बकरे की अवशेष पड़े देखे। घर आकर देखा तो बकरा गायब था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। जंगल में जगह-जगह तेंदुए के पंजे के निशान भी देखे गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। फिर भी टीम को भेज कर मौके पर जांच कराई जाएगी। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed