{"_id":"65e8ca77f27db279d5051266","slug":"now-four-year-old-girl-has-been-bitten-by-dogs-her-condition-is-serious-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-115008-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अब चार साल की बच्ची को कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अब चार साल की बच्ची को कुत्तों ने नोचा, हालत गंभीर
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। परचून की दुकान पर सामान लेने गई चार साल की मासूम को कुत्तों ने नोच कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। तीन दिन पहले कूबी गांव के रहने वाले आठ वर्षीय शिव को कुत्तों ने नोट कर मार डाला था। कुत्तों के आतंक से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
रजबपुर गांव में जमशेद का परिवार रहता है। उनकी चार साल की बेटी जारा बुधवार के दोपहर घर से थोड़ी दूर स्थित परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर लोगों ने कुत्तों को खदेड़ कर बच्ची को बचाया। सूचना मिलने ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
मालूम रहे कि तीन दिन पहले क्षेत्र के गांव कूबी में रहने वाले किसान के आठ वर्षी बेटे शिव को कुत्तों ने नोचकर मार डाला था। जिसके सदमे को उसकी चचेरी दादी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। क्षेत्र में लगातार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।