{"_id":"673d0ceb80ddaf3a9e0f1bf4","slug":"now-family-id-will-become-your-identity-family-details-will-be-recorded-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-129442-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अब फैमिली आईडी बनेगी पहचान, दर्ज होगा परिवार का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अब फैमिली आईडी बनेगी पहचान, दर्ज होगा परिवार का ब्योरा
विज्ञापन
अमरोहा। राशन कार्ड से वंचित परिवारों की पहचान अब फैमिली आईडी से होगी। वहीं, राशन कार्ड धारकों के लिए उनका कार्ड नंबर ही फैमिली आईडी मानी जाएगी। पहले चरण में जिले में 70 हजार फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
एक परिवार एक पहचान योजना के तहत अब परिवारों की फैमिली आईडी जारी की जाएगी। इसके लिए जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं हैं, वह इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर अपनी फैमिली आईडी बनवा सकते हैं। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने में भी मदद मिल सकेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लेने वाले परिवारों के लोग भी अपनी फैमिली आईडी बनवा सकेंगे। फैमिली आईडी 12 अंकों की होगी। पहले चरण के लिए 70 हजार फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें करीब 16 हजार पेंशन धारकों के अतिरिक्त किसान सम्मान निधि एवं दूसरी पेंशन पाने वाले लोग भी शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में योजना की निगरानी के लिए बीडीओ एवं शहरी क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ऑनलाइन होगी आवेदन की प्रक्रिया
फैमिली आईडी के लिए वह परिवार भी स्वेच्छा से आवेदन कर सकेंगे, जो किसी सरकारी सुविधा का लाभ नहीं ले रहे हैं। इसके लिए सभी परिवार के लोगों को वेबसाइट (www.familyid.up.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन जनसेवा केंद्र, पंचायत भवन से आवेदन कर सकता है। इसके लिए अतिरिक्त स्वयं से भी आवेदन किया जा सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर जरूरी होंगे। परिवार के सभी सदस्यों के आधार किसी न किसी मोबाइल नंबर से लिंक भी हों। पंजीकरण की प्रक्रिया में आवेदक द्वारा अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम तथा आधार संख्या डालने पर लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। जिस पर ओटीपी से पुष्टि के बाद ही ई-केवाइसी की प्रक्रिया पूरी होगी। जनसेवा केंद्र से आवेदन करने पर तीस रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
अब तक हुए 3417 आवेदन
जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी पुनीत कुमार के अनुसार जिलेभर में फिलहाल फैमिली आईडी के लिए 3417 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें 1434 आवेदन जनपद स्तर पर स्वीकृत किए जा चुके हैं। जबकि, 396 आवेदन जनपद स्तर पर लंबित चल रहे हैं।
शहरी क्षेत्र में हुए इतने आवेदन
क्षेत्र - प्राप्त आवेदन
अमरोहा - 530
धनौरा - 248
हसनपुर - 113
नौगावां सादात - 29
-- -- -
विकास खंडों में आवेदन की स्थिति
अमरोहा - 747
धनौरा - 330
गजरौला - 193
गंगेश्वरी - 338
हसनपुर - 249
जोया - 640
- शासन के निर्देश पर जिले में एक परिवार एक पहचान योजना के तहत फैमिली आईडी बनाए जाने का काम किया जा रहा है। इससे सभी परिवारों का डाटा एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगा। योजना के क्रियान्वयन को सभी को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। - अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ