{"_id":"69066f3369bdcb62750cfff7","slug":"now-applications-for-admission-to-vidyagyan-will-be-accepted-till-november-8-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-150766-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अब आठ नवंबर तक होंगे विद्याज्ञान में प्रवेश के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अब आठ नवंबर तक होंगे विद्याज्ञान में प्रवेश के लिए आवेदन
Sun, 02 Nov 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। विद्याज्ञान स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश आवेदन के लिए अब आठ नवंबर तक का समय बढ़ा दिया गया है। परीक्षा के आधार पर चयनित बच्चे को कक्षा छह से 12 तक निशुल्क पढ़ाई का मौका मिलेगा। रहने व खाने की सुविधा भी मुफ्त में मिलेगी। प्रवेश के लिए सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालय व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों से पात्र बच्चे आवेदन कर सकते हैं।
ग्रामीण इलाके के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक सुनहरा मौका है। विद्याज्ञान की ओर से प्रवेश को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा छह से 12 तक निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 25 अक्तूबर थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। अब आठ नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के बच्चों को विद्याज्ञान स्कूल में निशुल्क शिक्षा दी जाती है। वहां आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के पात्र मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा छह से 12 तक की विश्व स्तरीय उत्कृष्ट आवासीय शिक्षा (छात्रावास, भोजन, यूनिफार्म, एकेडमिक व कंप्यूटर शिक्षा, शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, नेतृत्व विकास) निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि निर्धारित तिथि तक आवेदन किए जा सकते हैं।