फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Now all blood tests will be done in government hospitals

Amroha News: अब सरकारी अस्पताल में होंगी खून की सभी जांचें

Fri, 09 May 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 09 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now all blood tests will be done in government hospitals
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब मरीजों को खून की जांच व एक्सरे के लिए निजी पैथोलॉजी लैब नहीं जाना पड़ेगा। करीब 15 दिन बाद लोगों को सरकारी अस्पताल में खून की जांच की सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी। सरकारी अस्पताल में खून की जांच करने वाली मशीनें व डिजिटल एक्सरे मशीन आ गई हैं।

वर्तमान में सरकारी अस्पताल में मलेरिया, टायफायड, डेंगू, एचआईवी, ब्लड शुगर आदि की जांच होती है। खून की अन्य जांचों के लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी लैब जाना पड़ता है। लेकिन, अब सरकारी अस्पताल में गुर्दे, लीवर, कोलेस्ट्राल, प्लेटलेटस, हीमोग्लोबिन, टीएलसी, डीएलसी, ईएसआर, ब्लड शुगर, सीबीसी यानि खून की सभी जांचें निशुल्क हो सकेगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुणाल शर्मा ने बताया कि अस्पताल में ऑटोमेटिक ब्लड सैल काउंटर, सेलेक्टर प्रो बायोकैमिस्ट्री टेस्ट मशीन आ गई है।
विज्ञापन

इन मशीनों की अनुमानित लागत करीब 50 लाख रुपये हैं। लैब टेक्नीशियन की पोस्टिंग भी कर दी गई है। उधर, अब तक सरकारी अस्पताल में एक्सरे की पुरानी मशीन थी। उसकी क्वालिटी खराब होने की वजह से रोगियों को एक्सरे भी बाहर कराना पड़ता था। अब सरकारी अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन भी आ गई है। अधीक्षक ने बताया कि अगले 15 दिन में थॉयरायड को छोड़कर खून की सभी जांचें सीएचसी पर होनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed