फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   now administration will take responbility for ganga snan

अब प्रशासन कराएगा गंगा स्नान मेला

Tue, 27 Mar 2018 02:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।  Updated Tue, 27 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
now administration will take responbility for ganga snan
demo pic
अबकी बार कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़ और तिगरी में लगने वाले गंगा स्नान मेले का स्वरूप बदला हुआ हो सकता है। मेले की व्यवस्थाएं कैसी रहेंगी, यह तो मेला लगने के बाद ही साफ होगा। लेकिन, इस बार मेला लगाने की जिम्मेदारी जिला पंचायत के कंधों पर नहीं होगी। 
विज्ञापन

हाल ही में सीएम योगी ने गढ़ में लगने वाले गंगा स्नान मेले को राजकीय मेला घोषित किया है। राजकीय मेला हो जाने के साथ ही जिला पंचायत का दखल इस मेले में खत्म हो गया। मेलों की जिम्मेदारी यूं तो जिला पंचायतें ही संभालती हैं लेकिन, गढ़ और तिगरी मेले की व्यापकता को देखते हुए राजकीय मेले का दर्जा मिला है। सूत्रों की मानें तो इस बार इस मेले में व्यवस्थाएं जिला प्रशासन करेगा। या फिर शासन के निर्देश पर मेले की व्यवस्थाएं देखी जाएंगी। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़ में गंगा के तट पर कुछ दिनों के लिए तंबुओं का शहर बस जाता है। दूर दराज के लोग अपने परिवार सहित यहां आकर गंगा स्नान करते हैं। या यूं कहें कि तीन चार दिन के लिए परिवार वहां बस जाते हैं। गंगा के उस पार गढ़ में लगने वाले मेले की व्यवस्थाएं हापुड़ जिला पंचायत देखती रही है। वहीं, इस तरफ बसने वाले मेले की जिम्मेदारी अमरोहा जिला पंचायत के हवाले होती है। मेले में हैंडपंप, सड़क, रोशनी सहित तमाम व्यवस्थाएं जिला पंचायत की तरफ से होती रही हैं। अब राजकीय मेला बनने के बाद जिला पंचायत इस मेले की व्यवस्थाओं को नहीं देखेगीं। जिला प्रशासन की ओर से ही मेला आयोजित कराया जाएगा। खैर यह वक्त के हवाले होगा कि कौन विभाग या कौन अधिकारी मेला आयोजन की कमान संभालेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed