{"_id":"67824fd3ac3ab920b708d99e","slug":"notice-to-wave-sugar-mill-on-delay-in-sugarcane-payment-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-132300-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गन्ना भुगतान में देरी पर वेव शुगर मिल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गन्ना भुगतान में देरी पर वेव शुगर मिल को नोटिस
Sat, 11 Jan 2025 09:37 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
शुगर मिलों की ओर से गन्ना भुगतान में लापरवाही बरती जा रही है। इसको लेकर गन्ना विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। किसानों का भुगतान समय से न करने पर डीसीओ ने धनौरा की वेव शुगर मिल को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। चेतावनी दी कि समय से भुगतान न होने पर गन्ना एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। शुगर मिल पर एक माह से भी अधिक समय का 59.92 करोड़ रुपये का किसानों का भुगतान बाकी है।
वेव शुगर मिल मंडी धनौरा जिले से गन्ना खरीद रहीं सभी शुगर मिलों में भुगतान में सबसे फिसड्डी चल रही है। वेव शुगर मिल द्वारा केवल आठ दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान ही किया है। गन्ना विभाग के अनुसार मिल द्वारा अभी तक केवल कुल बकाया का 67.25 प्रतिशत भुगतान ही किया है। शुगर मिल पर किसानों का 59.92 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। 14 दिनों के नियमों के विपरीत एक माह से भी अधिक समय से भुगतान न होने पर डीसीओ मनोज कुमार ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने शुगर मिल के अध्यासी को नोटिस जारी करते हुए दो दिनाें में स्पष्टीकरण दाखिल करने का समय भी दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि 14 दिन पहले के गन्ना भुगतान न करने पर शुगर मिल के विरुद्ध गन्ना एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन