फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   notice to sugar mills

गन्ने का 293 करोड़ बकाया, उप गन्ना आयुक्त नाराज, चीनी मिलों को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
notice to sugar mills
अमरोहा। गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर चीनी मिल उदासीन हैं। जिले के किसानों का 293 करोड़ रुपये मिलों पर बकाया है। हालांकि यह भुगतान पिछले वर्ष के अनुसार हो रहा है। गन्ने की कीमत बढ़ती है तो बकाया की रकम और अधिक हो सकती है। उप गन्ना आयुक्त ने भुगतान की प्रगति खराब मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने चीनी मिलों के अध्याशियों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही भुगतान की प्रगति में सुधार नहीं आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में 94,952 हेक्टेयर में गन्ने की बुवाई हुई है। गन्ने को 11 चीनी मिलें खरीदती हैं, जिसमें तीन चीनी मिलें जिले में हैं। तौल केंद्रों से गन्ने की सप्लाई संबंधित चीनी मिलों को होती है। प्रदेश सरकार ने गन्ना खरीदारी में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अब तक 294 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी हो गई है, जबकि भुगतान में चीनी मिलें आनाकानी कर रही हैं। भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न संगठन समेत अन्य किसान गन्ने की कीमत 450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन चीनी मिलें वर्ष 2019-20 के दर के अनुसार भुगतान कर रही हैं। हालांकि भुगतान के लिए 14 दिन की बाध्यता होती है, लेकिन चीनी मिल प्रबंधन 14 दिन के भुगतान में भी फिसड्डी साबित हो रही हैं। राज्य समर्थित मूल्य एसएपी के अनुसार गन्ने की कीमत 819.29 करोड़ बताई जा रही है जबकि भुगतान 526.12 करोड़ हुई है। उप गन्ना आयुक्त अमर सिंह ने गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की, जिसमें चीनी मिलों के भुगतान की प्रगति बेहद खराब मिली। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी को भुगतान में सुधार के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा चीनी मिलों के अध्याशियों को नोटिस जारी किया। दोबारा समीक्षा में प्रगति में सुधार नहीं आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed